क्यूशू में हुई तैनाती
रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी सेना ने जापान के दक्षिण-पश्चिमी द्वीप क्यूशू में सैन्य अभ्यास के लिए जमीन से लॉन्च होने वाली टाइफॉन प्रणाली तैनात करने की योजना बनाई थी। इस प्रणाली से मध्यम और कम दूरी की मिसाइलें लॉन्च की जा सकती हैं। अभ्यास के दौरान HIMARS रॉकेट सिस्टम की मौजूदगी की भी रिपोर्ट सामने आई।
रूस ने जताई सुरक्षा चिंता
रूस का कहना है कि जापान में टाइफॉन प्रणाली की मौजूदगी उसके क्षेत्रीय सुरक्षा हितों को प्रभावित कर सकती है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने भी ऐसी तैनाती वाले सैन्य अभ्यास को लेकर आपत्ति जताई है।
अब नजर अभ्यास खत्म होने के बाद की स्थिति पर
रूस की चिंता मुख्य रूप से इस बात को लेकर है कि अभ्यास समाप्त होने के बाद अमेरिकी मिसाइल सिस्टम जापान में स्थायी रूप से तो नहीं रहेंगे। मॉस्को ने स्पष्ट किया है कि अगर मिसाइलें हटाने के वादे का पालन नहीं हुआ तो वह इसे अनदेखा नहीं करेगा।

0 comments:
Post a Comment