यूपी में फिर खिलेगा कमल? ताजा सर्वे में बीजेपी गठबंधन की बंपर बढ़त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच न्यूज लीडर और मैटराइज के एक सर्वे ने चुनावी तस्वीर को लेकर नए आंकड़े पेश किए हैं। सर्वे में 403 विधानसभा सीटों को शामिल किया गया है और इसके मुताबिक अगर अभी चुनाव कराए जाएं तो भाजपा गठबंधन को 267 सीटें मिलने का अनुमान है।

सपा गठबंधन को 132 सीटों का अनुमान

सर्वे के आंकड़ों में समाजवादी पार्टी गठबंधन को 132 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। इनमें सपा को 125 और कांग्रेस को 7 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, बसपा के खाते में 2 और अन्य दलों को भी 2 सीटें मिलने की बात सर्वे में कही गई है।

वहीं, भाजपा गठबंधन के आंकड़ों में भाजपा को अकेले 246 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा अपना दल (एस) को 9, निषाद पार्टी को 4, आरएलडी को 3 और सुभासपा को 1 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है।

वोट शेयर में भी अंतर का अनुमान

सर्वे के मुताबिक भाजपा को करीब 44 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है, जबकि सपा गठबंधन के लिए यह आंकड़ा 38 फीसदी बताया गया है। बसपा को 0.8 फीसदी और अन्य के खाते में करीब 10 फीसदी वोट जाने का अनुमान है।

हालांकि, ये आंकड़े सर्वे के अनुमान हैं, चुनाव के वास्तविक परिणाम नहीं। अंतिम तस्वीर मतदान, उम्मीदवारों, गठबंधन और चुनावी परिस्थितियों के बाद ही स्पष्ट होगी।

0 comments:

Post a Comment