खुशखबरी का खुला पिटारा! यूपी में फिर आई 4 नई भर्ती, ऐसे करें आवेदन

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में सरकारी और शिक्षण क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चार नई भर्तियों के मौके सामने आए हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, DBEO प्रयागराज, CSJMU कानपुर और BSA गोरखपुर की ओर से अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली गई है। उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

1 .इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 6 पद

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने B.A.LL.B. (Hons.) पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स के लिए 6 फैकल्टी पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 14 अक्टूबर 2026 को निर्धारित स्थान पर वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

2 .DBEO प्रयागराज में 36 पद

DBEO प्रयागराज की ओर से टीचिंग और नॉन-टीचिंग के 36 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार 13 अक्टूबर 2026 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

3 .CSJMU कानपुर में 36 पद

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 36 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 सितंबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। आवेदन विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए किया जा सकता है।

4 .BSA गोरखपुर में 132 पद

BSA गोरखपुर ने 132 टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों के लिए भर्ती निकाली है। इसमें पात्र महिला उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक रजिस्टर्ड पोस्ट या स्पीड पोस्ट के जरिए ऑफलाइन आवेदन कर सकती हैं।

आवेदन से पहले नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें

चारों भर्तियों की आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तारीख अलग-अलग है। ऐसे में अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले संबंधित विभाग की आधिकारिक अधिसूचना में दी गई शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, शुल्क और अन्य शर्तों की जांच जरूर करनी चाहिए।

0 comments:

Post a Comment