28 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
अब मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी दी है। करीब 28 जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, जबकि झोंकों के दौरान यह 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
यूपी के मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत समेत आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं में भी बारिश का असर देखने को मिल सकता है।
इन जिलों में बिजली गिरने का खतरा
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, देवरिया, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और लखीमपुर खीरी के साथ पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भी गरज-चमक और वज्रपात की आशंका है।
बारिश ने बदला प्रदेश का वर्षा आंकड़ा
लगातार हुई बारिश का असर प्रदेश के कुल मानसूनी आंकड़ों पर भी पड़ा है। बताया गया है कि 25 सितंबर तक प्रदेश का मौसमी वर्षा विचलन माइनस 6 फीसदी था, जो बढ़कर प्लस 8 फीसदी तक पहुंच गया। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी पहली बार इस मानसून सीजन में वर्षा विचलन प्लस 2 फीसदी दर्ज किया गया।

0 comments:
Post a Comment