छह नए स्टेशन बनाने की योजना
परियोजना के तहत व्यस्त मौजूदा स्टेशनों को बाईपास करते हुए छह नए स्टेशन प्रस्तावित हैं। इनमें न्यू मुरादाबाद, न्यू रामपुर, न्यू बरेली, न्यू शाहजहांपुर और न्यू सीतापुर समेत नए स्टेशन शामिल हैं। मुरादाबाद और हापुड़ में नए स्टेशन के लिए जगह चिह्नित किए जाने की जानकारी सामने आई है।
इन जिलों को मिलेगा फायदा
नई रेल लाइन गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी और सीतापुर जिलों से जुड़े रेल नेटवर्क को मजबूत करेगी। मौजूदा मार्ग की क्षमता 168 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है और परियोजना नहीं होने पर यह 207 प्रतिशत तक जाने का अनुमान है।
यात्री और मालगाड़ियों का दबाव होगा कम
अतिरिक्त ट्रैक उपलब्ध होने से यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों के संचालन के लिए ज्यादा क्षमता मिलेगी। व्यस्त स्टेशनों को बाईपास करने से मुख्य रेल मार्ग पर ट्रेनों के संचालन को बेहतर तरीके से व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।
रेलवे के अनुसार इस परियोजना से सड़क परिवहन की तुलना में हर साल करीब 2,877 करोड़ रुपये की लॉजिस्टिक लागत बचाने का अनुमान है। साथ ही माल ढुलाई की क्षमता में भी बढ़ोतरी होगी।

0 comments:
Post a Comment