18 अक्टूबर से शुरू होगी सेवा
गोरखपुर से मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेन 18 अक्टूबर से 18 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन चलेगी। वापसी में ट्रेन मुंबई से 16 अक्टूबर से 16 नवंबर तक संचालित होगी। गोरखपुर से ट्रेन दोपहर 2:30 बजे रवाना होकर लखनऊ शाम 7:45 बजे पहुंचेगी और अगले दिन रात करीब 12:40 बजे मुंबई पहुंचेगी।
मुंबई से चलने वाली ट्रेन दादर, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, उरई और कानपुर सेंट्रल होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन गोरखपुर जाएगी।
हडपसर के लिए भी स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने गोरखपुर और हडपसर के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह सेवा 17 अक्टूबर से 17 नवंबर तक जारी रहेगी। गोरखपुर से ट्रेन शाम 5:30 बजे रवाना होगी और लखनऊ से रात 10:25 बजे होते हुए अगले दिन रात 1:15 बजे हडपसर पहुंचेगी।
इस ट्रेन के मार्ग में कानपुर सेंट्रल, उरई, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड सहित कई प्रमुख स्टेशन शामिल हैं।
22 और 18 कोच की ट्रेन
मुंबई वाली स्पेशल ट्रेन में सामान्य, स्लीपर और एसी श्रेणी मिलाकर 22 कोच होंगे। वहीं हडपसर वाली ट्रेन में कुल 18 कोच रखे गए हैं। इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से गोरखपुर, लखनऊ समेत रास्ते में पड़ने वाले कई शहरों के यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेगा।

0 comments:
Post a Comment