तीन गांवों में जमीन अधिग्रहण
सड़क चौड़ीकरण के लिए रहीमपुर, परसा और छतना गांव में कुल 1.57 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जमीन से जुड़ा काम आगे बढ़ने के बाद निर्माण कार्य को गति मिलने की संभावना है।
14 मीटर चौड़ी होगी सड़क
परियोजना पूरी होने के बाद सड़क की चौड़ाई करीब 14 मीटर होगी। इसके अलावा रास्ते में 9 पुल-पुलिया भी बनाए जाएंगे। इससे वाहनों की आवाजाही के लिए ज्यादा जगह उपलब्ध होगी और सड़क की क्षमता बढ़ेगी।
पांच लाख लोगों को फायदा
मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड शुरू होने के बाद इस मार्ग पर यातायात दबाव बढ़ा है। ऐसे में फोरलेन सड़क बनने से परसा, संपतचक और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। इस परियोजना से करीब पांच लाख की आबादी को लाभ मिलने का अनुमान है।
नवंबर से काम में तेजी की उम्मीद
परसा बाजार से संपतचक बाजार तक जाने वाला यह मार्ग चिपुरा और बदलाचक होते हुए आगे बढ़ता है। जमीन अधिग्रहण और अन्य प्रक्रियाएं पूरी होने के साथ नवंबर से सड़क निर्माण में तेजी आने की उम्मीद है।

0 comments:
Post a Comment