50 हजार से 2 लाख रुपये तक अनुदान
प्रस्तावित योजना में चयनित स्टार्टअप आइडिया के लिए 50 हजार रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक अनुदान देने का प्रावधान रखा गया है। आगे चलकर इस सहायता राशि को बढ़ाने का प्रस्ताव भी रखा गया है। सरकार का जोर ऐसे आइडिया पर रहेगा, जिनमें व्यावहारिकता के साथ रोजगार पैदा करने की क्षमता हो।
कौन कर सकेगा आवेदन?
प्रस्ताव के अनुसार आवेदक का बिहार का स्थायी निवासी होना जरूरी होगा और उसकी उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। नए और इनोवेटिव बिजनेस प्रस्तावों को चयन में प्राथमिकता देने की तैयारी है।
वित्त विभाग की मंजूरी के बाद लागू
योजना के प्रारूप पर पहले वित्त विभाग की सहमति ली जाएगी। इसके बाद प्रस्ताव को राज्य मंत्रिमंडल के समक्ष मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने पर इसे चालू वित्तीय वर्ष में ही लागू करने की तैयारी है। योजना का संचालन उच्च शिक्षा विभाग और उद्योग विभाग के सहयोग से किया जाएगा।
बेटियों को उद्यमी बनाने पर होगा जोर
यह उच्च शिक्षा विभाग की ओर से प्रस्तावित पहली स्टार्टअप योजना बताई जा रही है, जो विशेष रूप से बेटियों पर केंद्रित होगी। इसका उद्देश्य उन्हें केवल नौकरी की तलाश तक सीमित रखने के बजाय नए कारोबार शुरू करने, रोजगार देने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के अवसर उपलब्ध कराना है।

0 comments:
Post a Comment