चार लिंक एक्सप्रेसवे की तैयारी
यूपीडा की योजना में फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे, झांसी लिंक एक्सप्रेसवे और जेवर लिंक एक्सप्रेसवे शामिल हैं। इन परियोजनाओं का शिलान्यास कराने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से समय मांगा गया है। बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद शिलान्यास किए जाने की उम्मीद है।
कई जिलों को मिलेगा सीधा फायदा
इन परियोजनाओं में फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे का करीब 90 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर इटावा, कन्नौज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद और हरदोई से होकर गुजरेगा। इसके बाद यह शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। इस लिंक के तैयार होने के बाद इन क्षेत्रों के बीच आवागमन और एक्सप्रेसवे नेटवर्क से जुड़ाव को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। स्थानीय स्तर पर कारोबार, आवागमन और परिवहन को भी इसका फायदा मिलने की उम्मीद है।
शिलान्यास के बाद निर्माण की ओर बढ़ेगा काम
भूमि अधिग्रहण पूरा होने और टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ने के बाद अब परियोजनाओं के शिलान्यास पर नजर है। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू करने की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। चारों लिंक एक्सप्रेसवे के जरिए प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों को मौजूदा एक्सप्रेसवे नेटवर्क से जोड़ने की योजना है।
.png)
0 comments:
Post a Comment