49 किलोमीटर से ज्यादा जमीन मिली
परियोजना के लिए अब तक 49.02 किलोमीटर हिस्से की जमीन का दखल-कब्जा निर्माण विभाग को सौंपा जा चुका है। वहीं 697 रैयतों को करीब 77.41 करोड़ रुपये मुआवजे का भुगतान किया गया है। सड़क को दो हिस्सों में बनाया जाएगा, साहेबगंज-अरेराज 38.36 किमी और अरेराज-बेतिया 40.58 किमी।
506 अभिलेखों में मिली गड़बड़ी
भू-अर्जन कार्यालय में पहुंचे 1,238 अभिलेखों की जांच में 506 फाइलों में खामियां सामने आई हैं। इन कमियों को जल्द दूर करने के लिए अधिकारियों को संबंधित अंचलाधिकारियों के साथ सीधे समन्वय कर समाधान करने का निर्देश दिया गया है।
5,500 रैयत होंगे प्रभावित
पूर्वी चंपारण के केसरिया, संग्रामपुर, अरेराज, हरसिद्धि और पहाड़पुर अंचल के 45 राजस्व गांव परियोजना के दायरे में हैं। करीब 2,778 खेसरा और 5,500 रैयत इससे प्रभावित होंगे।
पुलों का भी होगा निर्माण
परियोजना में एक प्रमुख और 22 छोटे पुल बनाए जाएंगे। तिरहुत नहर पर करीब 250 मीटर लंबा मेजर ब्रिज भी प्रस्तावित है। निर्माण को दो साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वन, सिंचाई, बिजली और पीएचईडी से जुड़ी जरूरी मंजूरियों को भी जल्द पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।

0 comments:
Post a Comment