5 और 8 अक्टूबर को रोजगार मेला
भर्ती के लिए पहला कैंप 5 अक्टूबर को झुंसी कार्यशाला में आयोजित होगा। इसके बाद 8 अक्टूबर को फूलपुर में दूसरा रोजगार मेला लगाया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित तारीख पर अपने मूल प्रमाणपत्रों के साथ उनकी फोटोकॉपी लेकर पहुंचना होगा।
8वीं पास के लिए बड़ा मौका
आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का कम से कम आठवीं कक्षा पास होना जरूरी है। उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई 5 फीट 3 इंच होनी चाहिए। साथ ही उसके पास कम से कम दो साल पुराना भारी वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक है। आयु सीमा 23 वर्ष 6 माह से 58 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
किलोमीटर के हिसाब से भुगतान
चयनित संविदा चालकों को 2.16 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से पारिश्रमिक मिलेगा। महीने में कम से कम 22 दिन ड्यूटी करते हुए 5,000 किलोमीटर या उससे अधिक संचालन करने पर 3,000 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। लगातार छह महीने तक निर्धारित मानक पूरा करने पर प्रोत्साहन राशि का लाभ भी मिल सकता है। ईपीएफ की कटौती नियमानुसार होगी।
दो चरणों में होगा चयन प्रक्रिया पूरा
भर्ती प्रक्रिया में पहले ट्रेड टेस्ट लिया जाएगा। इसमें सफल अभ्यर्थियों को आगे की परीक्षा के लिए प्रशिक्षण संस्थान, कानपुर भेजा जाएगा। दोनों चरणों में सफल रहने वाले उम्मीदवारों को सिविल लाइंस डिपो में संविदा चालक के रूप में तैनाती दी जाएगी।

0 comments:
Post a Comment