25 हेक्टेयर का बनेगा क्लस्टर
योजना के तहत जिले में गेंदा की खेती के लिए 25 हेक्टेयर का एक क्लस्टर तैयार किया जाएगा। इसमें कम से कम 15 किसान शामिल होंगे। किसान एक पंचायत या आसपास की पंचायतों में मिलकर क्लस्टर बना सकेंगे। योजना का लाभ लेने के लिए किसान न्यूनतम 0.1 हेक्टेयर और अधिकतम 2 हेक्टेयर जमीन में गेंदा की खेती कर सकते हैं।
40 हजार रुपये तक मिलेगा अनुदान
गेंदा उत्पादन के लिए सरकार ने प्रति हेक्टेयर 80 हजार रुपये की इकाई लागत तय की है। इस पर 50 प्रतिशत यानी अधिकतम 40 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर तक सहायता दी जाएगी। बांका जिले में इस मद के लिए 10 लाख रुपये का वित्तीय लक्ष्य रखा गया है।
फूलों के मूल्य संवर्धन पर भी सहायता
योजना में गेंदा फूलों को सुखाकर तैयार उत्पाद बनाने के लिए भी प्रोत्साहन दिया जाएगा। शुष्क पुष्प आधारित मॉडल-ए इकाई की लागत 5 लाख रुपये निर्धारित है, जिस पर 75 प्रतिशत यानी अधिकतम 3.75 लाख रुपये तक अनुदान का प्रावधान है। इस इकाई में सोलर ड्रायर, ग्राइंडर, मिक्सर और पैकिंग से जुड़े उपकरण शामिल होंगे।
बिहार कृषि एप से होगा ऑनलाइन आवेदन
योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को बिहार कृषि एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन आने पर चयन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। पौध रोपण के बाद विभागीय अधिकारियों के सत्यापन के आधार पर अनुदान राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

0 comments:
Post a Comment