जानिए दिमागी बुखार के 10 लक्षण

डेस्क: दिमागी बुखार इंसान के लिए बहुत खतरनाक होता हैं। ये बुखार ज्यादा तर बच्चे को प्रभावित करता हैं। इससे बच्चे के शरीर में कई तरह की समस्या उत्पन होने लगती हैं और बच्चा खुद को अस्वस्थ और ऊर्जाहीन महसूस करता हैं। ये बुखार कभी कभी बच्चों के लिए जानलेवा भी साबित होता हैं। इसलिए इसके बारे में सभी व्यक्ति को सही जानकारी होनी चाहिए ताकि वो अपने बच्चे का ख्याल रख सकें। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 

1 .अचानक से तेज बुखार आना, अगर किसी बच्चे को अचानक से तेज बुखार आ रहे हैं तो ये संकेत दिमागी बुखार हे हो सकते हैं। इसलिए इस संकेत को नजरअंदाज ना करें और तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। क्यों की दिमाग बुखार बच्चों के लिए खतरनाक साबित होता हैं। 

2 .तेज सिर दर्द होना, अगर किसी बच्चे को तेज सिर दर्द होता हैं और शरीर में बुखार होती हैं तो ये दिमागी बुखार के संकेत हो सकते हैं। इसे नजरअंदाज ना करें। 

3 .मतली और उल्टी आना, अगर आपके बच्चे को अचानक से मतली और उल्टी आने की समस्या होती हैं तो ये दिमागी बुखार के शुरूआती संकेत होते हैं। इस संकेत को नजरअंदाज ना करें। 

4 .बेचैनी महसूस होना, अगर किसी बच्चे को बेचैनी महसूस होते हैं तथा उनके शरीर में बुखार बना रहता हैं और बच्चा अस्वस्थ महसूस करता हैं तो ये संकेत दिमागी बुखार के होते हैं। ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 

5 .रोशनी को बर्दास्त न करना, दिमागी बुखार होने पर बच्चा रोशनी बर्दास्त नहीं करता हैं। रोशनी होने पर बच्चे का सिर दर्द करने लगता हैं। ये दिमागी बुखार के संकेत होते हैं। इसे नजरअंदाज ना करें और ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। 

6 .भूख और प्यास न लगता, अगर आपके बच्चे को भूख और प्यास नहीं लगता हैं तथा उसका सिर गर्म रहता हैं तो ये संकेत दिमागी बुखार के शुरूआती संकेत होते हैं। इस संकेत को नजरअंदाज ना करें और इससे छुटकारा पाने के लिए डॉक्टर की सलाह लें। 

7 .त्वचा पर रैशेज होना, अगर आपके बच्चे के शरीर के त्वचा पर अचानक से रैशेज बनने लगते हैं तो ये संकेत भी दिमागी बुखार हे होते हैं। इसलिए माता पिता को इस बात का ख्याल रखना चाहिए ताकि बच्चे को बीमार होने से बचाया जा सके। 

8 .सुस्ती और थकान, अगर बच्चा सुस्त और थका थका महसूस करता हैं तथा उसका सिर गर्म रहता हैं तो ये संकेत दिमागी बुखार के हो सकते हैं। इसलिए अगर बच्चे में ऐसा संकेत दिखे तो एक बार अच्छे डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

9 .गर्दन का अकड़ जाना, अगर आपके बच्चे का गर्दन अचानक से अकड़ जाता हैं तथा बच्चा अस्वस्थ महसूस करता हैं तो ये संकेत भी दिमागी बुखार के होते हैं। 

10 .अधिक नींद आना, बच्चे को अधिक नींद नहीं आते हैं। लेकिन अगर आपका बच्चा सुस्त सुस्त रहता हैं तथा उसे अधिक नींद आते हैं। साथ ही साथ वो खुद को चिड़चिड़ा महसूस करता हैं तो ये संकेत दिमागी बुखार के होते हैं। ऐसा संकेत मिलाने पर आप अपने बच्चे को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाए ताकि इस बीमारी से बचा जा सकें। 

0 comments:

Post a Comment