10th पास के लिए सरकारी नौकरी, जानें सैलरी, आवेदन की पूरी डीटेल

सरकारी नौकरी: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए हैं।  उत्तर प्रदेश में बोरिंग टेक्निशियन के 486 पदों पर आवेदन मंगाए गए हैं। अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो ऑनलाइन के द्वारा कर सकते हैं। क्यों की आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। आप उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जा कर आवेदन कर सकते हैं।  
आवेदन करने की शुरूआती तिथि : 14 अगस्त 2019 
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 4 सितंबर 2019 

इन पदों पर चयन होने वाले सफल उम्मीदवारों को वेतन बैंड -5200-20200, ग्रेड पे-1900 के सदृश्य वेतन बैंड मैट्रिक्स लेवल-02 मिलेगा। 

योग्यता:
इन पदों पर आवेदन करने के लिए आपको दसवीं पास होना चाहिए। साथ साथ ही नलकूप मैकेनिक पाठ्यक्रम में प्रमाणपत्र या इसके समकक्ष कोई प्रमाणपत्र होना चाहिए या फिर आवेदक के पास मशीन मिस्त्री, फिटर, वायरमैन, टर्नर का तीन वर्ष का प्रमाणपत्र होना चाहिए।  

आयु सीमा:
इन पदों पर आवेदन करने के लिए आयु 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

कुल आवेदन शुल्क:
सामान्य/OBC: 185 रुपए
SC/ST: 95 रुपए
विक्लांग जन : 25 रुपए

अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो आप इसकी पूरी जानकारी ऑफिशल वेबसाइट upsssc.gov.in के मध्यान से ले सकते हैं। आप आवेदन करने से पहले एक बार इसके नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें। इससे आपको आवेदन करने में कोई परेशानी नहीं आएगी।

0 comments:

Post a Comment