डेस्क: भारत हर समय अपनी संस्कृतियों और अर्थव्यवस्थाओं के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। जैसे-जैसे यह राष्ट्र बढ़ रहा है वैसे-वैसे यह के राज्य भी विकास कर रहे हैं । लेकिन उनके बीच की वृद्धि हमेशा समान नहीं होती हैं समय समय पर बदलता रहता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे राज के बारे में जो भारत के सबसे आमिर राज हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार। से
1. महाराष्ट्र : इसकी राजधानी मुंबई हैं। इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है। अपने व्यापक सूचना प्रौद्योगिकी उद्योगों के साथ महाराष्ट्र इस सूची में सबसे ऊपर है। महाराष्ट्र की वर्तमान वार्षिक आय 25.35 लाख करोड़ रूपए है और यह राज्य लगातार आर्थिक प्रगति कर रहा है। ये राज्य भारत से सबसे आमिर राज्य में से एक हैं।
2. उत्तर प्रदेश (यू.पी.) : भारत में यह सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। यू.पी. की वर्तमान में 14.46 लाख करोड़ रूपए वार्षिक आय है। यह राज्य तेज गति से विकास कर रहा हैं।
3. तमिलनाडु : दक्षिण भारत का सबसे खूबसूरत राज्य तमिलनाडु अपने ऐतिहासिक मंदिरों और अद्भुत पाक व्यंजनों के लिए जाना जाता है। इसे मॉडल राज्य भी कहते हैं। वर्तमान में इस राज्य की जीडीपी 13.39 लाख करोड़ रूपए है।
4. कर्नाटक : दक्षिण भारत कर्नाटक का वार्षिक जी डी पी 12.80 लाख करोड़ रूपए है। कर्नाटक का प्राथमिक केंद्र बेंगलुरू देश के सबसे तेजी से विकसित होने वाला शहर हैं। ये हमारे देश में आई.टी. उद्योग के लिए जाना जाता हैं।
5. गुजरात : यह देश में सबसे प्रभावशाली और अत्यधिक श्रद्धेय राज्यों में से एक है। इसकी वर्तमान जी डी पी 12.75 लाख करोड़ रूपए है। गुजरात को व्यापार के लिए सबसे अनुकूल राज्य माना जाता है।

0 comments:
Post a Comment