बहुत दिनों ने भारतीय जनता पार्टी घोसना करती आ रही थी की जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई जाएगी। कल केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए हटाकर इस बात पर अपना मोहर लगा दिया है। देशभर में कहीं खुशी तो कहीं विरोध भी शुरू हो गया है। लेकिन भारत के लोग इस फैसले को सम्मान कर रहे हैं और इसे ऐतिहासिक फैसला मान रहें हैं तो वहीं इस फैसले पर राज्यसभा में भी काफी हंगामा देखने को मिला हैं।। कई दिलों ने जहां इसका विरोध किया तो वहीं कई राजनीतिक दलों ने इसके लिए भाजपा को समर्थन भी दिया। इससे इस बिल को राजसभा से पास कर दिया गया हैं। लोग सभा में भारतीय जनता पार्टी को पहले से ही बहुमत प्राप्त हैं।
धारा 370 पर संसद में बीजद, एआईएडीएमके, शिवसेना, बसपा, वाईएसआर कांग्रेस, अन्नाद्रमुक, आप समेत 12 दलों ने सरकार का समर्थन किया है। इसमें बहुजन समाज पार्टी और आम आदमी पार्टी ने भाजपा की धुर विरोधी होने के बाद भी इस फैसले का स्वागत किया और इसके समर्थन में अपना वोट दिया।
वही कांग्रेस, माकपा, राजद, सपा समेत 9 दलों ने इस धारा 370 का विरोध किया। वहीं जेडीयू, टीएमसी ने इस बिल का वॉकआउट किया तो वही एनसीपी के सांसद में गैरहाजिर रहे। धारा 370 का ये बिल राज्यसभा से पास हो गया हैं। अब जम्मू कश्मीर से धारा 370 समाप्त हो गया हैं।
दिल्ली में सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल जो भारतीय जनता पार्टी के हर फैसले के विरोध में खड़े रहते थे उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वे और उनकी पार्टी इस निर्णय का समर्थन करते हैं। उम्मीद है इससे घाटी में शांति और विकास होगा।

0 comments:
Post a Comment