हेल्थ डेस्क: तुलसी को औषधियों का राजा कहा जाता हैं। इसमें कई तरह के ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर की बीमारियों की तिरन्त ठीक कर देते हैं। इसके सेवन से इंसान के शरीर में कई तरह की बीमारियां दूर हो जाती हैं और इंसान खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उस बीमारियों के बारे जिन बीमारियों के लिए तुलसी रामबाण हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
पथरी की समस्या दूर करे, तुलसी पथरी की बीमारी के लिए रामबाण होता हैं। अगर किसी व्यक्ति को पथरी की बीमारी हैं तो उसे प्रतिदिन सुबह के समय तुलसी के चार पत्ते का सेवन करना चाहिए। इससे पथरी की बीमारी से छुटकारा मिल जायेगा।
सांस की बीमारी के लिए फायदेमंद, अगर किसी व्यक्ति को सांस लेने में परेशानी होती हैं या सीने में दर्द की समस्या बनी रहती हैं तो उसे प्रतिदिन दूध में तुलसी के पत्ते को डाल कर उसका सेवन करना चाहिए। इससे ये समस्या ठीक हो जाएगी और शरीर को आराम भी मिलेगा।
डिप्रेशन को करें दूर, अगर आपके दिमाग में डिप्रेशन की समस्या बनी रहती हैं तथा आप खुद को तनाव में महसूस करते हैं तो आप प्रतिदिन तुलसी के पत्ते का सेवन करें। आप चाहें तो इसका काढ़ा बना कर भी इसका सेवन कर सकते हैं। इससे डिप्रेशन की समस्या दूर हो जाएगी और दिमाग स्वस्थ रहेगा।
हृदय रोगियों के लिए रामबाण तुलसी ह्रदय रोगियों के लिए रामबाण साबित होता हैं। क्यों की तुलसी के सेवन से शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो सही तरीकों से होता हैं। जिससे ह्रदय की कार्य प्रणाली अच्छी रहती हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को इसका सेवन करना चाहिए।
इम्यून सिस्टम को बनाये मजबूत, तुलसी के पत्ते में कई तरह के ऐसे विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करते हैं। इससे इंसान की सेहत अच्छी रहती हैं और शरीर में बीमारी होने के चांस कम जाते हैं। इसलिए आप तुलसी का सेवन प्रतिदिन करें। ये आपके सेहत के लिए सबसे लाभकारी हैं।

0 comments:
Post a Comment