अश्लील फिल्में आपके वैवाहिक जीवन को कर देती है तबाह

आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो अश्लील फिल्मे देखना पसंद करते हैं। लेकिन हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार इस बात का खुलासा किया गया हैं की वैसे लोग जो अश्लील फिल्म देखते हैं। उनके वैवाहिक जीवन ख़राब हो जाता हैं तथा उनके वैवाहिक जीवन में खटास आ जाती हैं। आज इसी विषय में इस शोध के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की आखिर क्या कारण हैं की अश्लील फिल्मे वैवाहिक जीवन को तबाह कर देती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
शोध, वुमन हेल्थ जनरल में प्रकाशित एक खबर के अनुसार अश्लील फिल्म देखने से महिला और पुरुष दोनों की मानसिक स्थिति अच्छी नहीं रहती हैं और पुरुष संबंध के दौरान महिला पार्टनर पर ज़रूरत से ज्यादा हावी हो जाते हैं। यही समस्या अश्लील फिल्म देखने वाली महिलाओं के साथ भी होती हैं।जिसके कारण उनके वैवाहिक जीवन में परेशानी आने लगती हैं। साथ ही साथ उनका वैवाहिक जीवन इससे तबाह भी हो सकता हैं। 
इस शोध को करने वाले शोधकर्ताओं का ये साफ़ कहना हैं की अश्लील फिल्म इंसान के दिमाग में विकृत मानसिकता भर सकती हैं जिससे इंसान अपराध और हिंसा की तरफ बढ़ जाते हैं। इससे उनके वैवाहिक जीवन में कई तरह की समस्या जन्म ले लेती हैं और उनका वैवाहिक जीवन धीरे धीरे ख़राब होने लगता हैं। इसलिए अश्लील फिल्म देखना ख़राब माना जाता हैं। 
इस शोध को करने के लिए शोधकर्ताओं ने 18 से 29 साल की 706 महिलाओं को शामिल किया गया था। ये सभी महिलाएं अमेरिका की थी और उन सभी महिलाओं और शोधकर्ताओं में शोध किया साथ ही साथ उनके वैवाहिक जीवन के बारे में जानने की कोशिश की। जिसके बाद शोधकर्ताओं ने इस बात का खुलाशा किया की अश्लील फिल्म देखना महिला और पुरु दोनों के लिए खतरनाक होता हैं। इससे वैवाहिक जीवन ख़राब हो जाती हैं। 

0 comments:

Post a Comment