स्वतंत्रता दिवस पर भाषण के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने आम लोगों से मांगे सुझाव

15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व आने वाला हैं। इस दिन भारत के प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल किले से पूरे देश को संबोधित करते हैं। हर हाल के भाती इस साल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण के लिए आम लोगों से सुझाव मांगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट पर लोगों से कहा कि लोग अपना बहुमूल्य समय निकालकर 15 अगस्त के भाषण के लिए वो अपना सुझाव दें सकते हैं। 
अगर आप भी प्रधानमंत्री को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर भाषण के लिए उन्हें कुछ सुझाव देना चाहते हैं तो नमो ऐप या  MyGov.com पर जा कर अपना सुझाव दे सकते हैं। 

आम भारतीयों से मिले इस सुझावों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त के भाषण में शामिल कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल साल लोगों के सुझाव को अपने भाषण में जिक्र करते हैं। अगर आपके मन में भी कुछ कहना या सुझाव देना हैं तो आप दे सकते हैं। 
15 अगस्त के अलावा भी पीएम मन की बात जैसे कार्यक्रम के लिए लोंगों से सीधे सुझाव मांगते रहे हैं। इनसे ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई मौके पर लोगों द्वारा दिए गए सुझाव का जिक्र करते हैं और उनकी तारीफ भी करते हैं। इसलिए आप इन्हे अपना सुझाव जरूर दें। 

जिनके सुझाव अच्छे और बेहतर होते हैं उन सुझाव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम में लोगों के नाम के साथ उनके सुझावों और उनकी बातों का उल्लेख भी करते हैं। 
अगर आप उन्हें सुझाव देना चाहते हैं तो आप नमो ऐप और MyGov.com पर सुझाव दे सकते हैं, पीएम मोदी ने ट्वीट करके सुझाव आमंत्रित किए हैं।  

0 comments:

Post a Comment