अमित शाह बोले- पूरा कश्मीर हमारा है(पीओके भी हमारा)

आज लोकसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल पर चर्चा हो रही हैं। इस चर्चा के दौरान अधीर रंजन के सवाल का जबाब देते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर, भारत का अभिन्न अंग है. अमित शाह ने इस बात को दोहराते हुए कहा की वो POK भी हमारा है जो पकिस्तान के पास हैं। 
गृह मंत्री ने कहा कि जब भी मैं जम्मू-कश्मीर का कहता हूं तो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) और अक्साई चीन भी इसके अंदर आता है. जो हिस्सा अभी भारत के पास नहीं है जो भी हमारा हैं। इतना ही नहीं गृहमंत्री ने कांग्रेस पार्टी से भी सवाल किया की क्या कांग्रेस PoK को भारत का हिस्सा नहीं मानती है। हम इसके लिए जान दे देंगे अपने देश के जमीन किसी को नहीं देंगे। 

लोकसभा में अभी इस जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल पर चर्चा हो रही हैं। वर्तमान समय में  भारतीय जनता पार्टी को लोगसभा में पूर्ण बहुमत हैं और ये बिल राज्यसभा से कल ही पास हो गयी हैं। 

0 comments:

Post a Comment