सरकारी नौकरी: अगर आप DRDO में नौकरी करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए लिए। सिर्फ इंटरव्यू के माध्यम से आप DRDO में नौकरी कर सकते हैं। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने स्नातक अपरेंटिस ट्रेनी, डिप्लोमा अपरेंटिस ट्रेनी, आईटीआई अपरेंटिस ट्रेनी के कुल 150 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वो आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 26 अगस्त 2019
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 07 सितंबर 2019
अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो आप रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर 26 अगस्त 2019 से 07 सितंबर 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आप आवेदन करने से पहले इसके नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ लें।
योग्यता:
इन पदों पर आवेदन के लिए आपके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से संबंधित ट्रेड में डिग्री / डिप्लोमा होना आवश्यक है।
DRDO के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
उम्र सीमा:
न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष पदों के अनुसार अलग अलग निर्धारित है। इसकी पूरी जानकारी आप इसके नोटिफिकेशन को पढ़ कर ले सकते हैं।
पदों का नाम:
स्नातक अपरेंटिस ट्रेनी : 90 पद
डिप्लोमा अपरेंटिस ट्रेनी : 30 पद
आईटीआई अपरेंटिस ट्रेनी : 30 पद

0 comments:
Post a Comment