₹1499 से शुरू घरेलू टिकट, अंतरराष्ट्रीय किराया ₹4399 से
इस मानसून सेल में इंडिगो की घरेलू उड़ानों की टिकट सिर्फ ₹1499 से शुरू हो रही हैं, वहीं अंतरराष्ट्रीय रूट्स के लिए टिकट ₹4399 से शुरू हो रहे हैं। यह ऑफर 29 जून 2025 तक बुकिंग के लिए वैध है और 1 जुलाई से 21 सितंबर 2025 के बीच की यात्रा पर लागू होगा। ऐसे में अगर आप रेन सीजन में घूमने की योजना बना रहे हैं, तो यह मौका हाथ से न जाने दें।
कम्फर्ट भी भरपूर – स्ट्रेच सीट्स ₹9999 में
आपको बता दें की यात्रा को और आरामदायक बनाने के लिए इंडिगो ने एक्स्ट्रा लेग रूम वाली स्ट्रेच सीट्स की बुकिंग की सुविधा भी दी है, जो ₹9999 से शुरू होती है। ये सीट्स लंबे सफर के दौरान अतिरिक्त स्पेस के लिए बेहतरीन विकल्प हैं।
50% तक की छूट – बैगेज पर
इस सेल को खास बनाते हुए इंडिगो ने कई ऐड-ऑन सेवाओं पर भी छूट दी है। फास्ट फॉरवर्ड सेवा, जो आपको सिक्योरिटी चेक-इन को जल्दी पूरा करने में मदद करती है, अब 50% तक की छूट के साथ उपलब्ध है। साथ ही, प्री-पेड बैगेज और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के 15kg, 20kg, और 30kg बैगेज विकल्पों पर भी छूट मिल रही है।
सीट सिलेक्शन अब सिर्फ ₹99 से
इसके अलावे इंडिगो की अब अपनी मनचाही सीट चुनना और भी सस्ता हो गया है। इंडिगो की सीट सेलेक्शन सेवा अब ₹99 से शुरू हो रही है, चाहे आपकी फ्लाइट घरेलू हो या अंतरराष्ट्रीय। वहीं, एक्सएल (इमरजेंसी) सीट्स ₹500 से शुरू हो रही हैं।
0 comments:
Post a Comment