जामुन के बीज के औषधीय गुण
बहुत से लोग जामुन खाते समय इसके बीज फेंक देते हैं, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार ये बीज बेहद उपयोगी होते हैं। इनमें जाम्बोलीन (jamboline) नामक एक यौगिक पाया जाता है, जो ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकता है। जामुन के बीज इंसुलिन के कार्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, जिससे शरीर में शुगर का स्तर नियंत्रण में रहता है।
डायबिटीज नियंत्रण में कैसे मदद करता है?
ब्लड शुगर लेवल में सुधार: जामुन के बीज पाउडर के सेवन से शरीर में इंसुलिन की संवेदनशीलता बढ़ती है, जिससे ग्लूकोज को ऊर्जा में बदलने की प्रक्रिया तेज होती है। इससे ब्लड शुगर स्तर स्थिर बना रहता है।
मेटाबॉलिज्म में सुधार: जामुन के बीज पाचन क्रिया को दुरुस्त रखते हैं और मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है।
पेशाब की समस्या में राहत: डायबिटीज के मरीजों को बार-बार पेशाब आने की समस्या होती है। जामुन और उसके बीज इस समस्या को कम करने में सहायक होते हैं।
सेवन का तरीका
जामुन के बीज को धोकर सुखा लें और इन्हें पीसकर पाउडर बना लें। रोज सुबह खाली पेट आधा चम्मच बीज पाउडर गुनगुने पानी के साथ लें। डॉक्टर की सलाह से नियमित सेवन करना ज्यादा सुरक्षित होता है।
0 comments:
Post a Comment