विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, फैटी लिवर की समस्या भारत सहित कई देशों में तेज़ी से बढ़ रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसकी पहचान शुरुआती लक्षणों के ज़रिए की जा सकती है। आइए जानते हैं ऐसे ही 7 चेतावनी संकेत, जो इस बीमारी का इशारा दे सकते हैं:
फैटी लिवर के 7 प्रमुख संकेत:
1. लगातार थकान और ऊर्जा की कमी:
यदि बिना किसी खास मेहनत के भी आपको थकान महसूस होती है, तो यह लिवर की कार्यक्षमता में गिरावट का संकेत हो सकता है।
2. पेट के ऊपरी दाएं हिस्से में असहजता:
लिवर शरीर के दाईं ओर होता है। वहां हल्का दर्द या भारीपन फैटी लिवर की ओर इशारा कर सकता है। इसे भूलकर भी नजरअंदाज न करें।
3. वजन बढ़ना, विशेषकर पेट के आसपास:
अनियंत्रित वजन बढ़ना और मोटापा फैटी लिवर का सबसे बड़ा कारण बनते हैं। इसी स्थिति में डॉक्टर की सलाह लें और वजन कम करें।
4. भूख में कमी या खाने से अरुचि:
लिवर की खराब स्थिति से पाचन पर असर पड़ता है, जिससे भूख कम लगने लगती है। ये फैटी लिवर के संकेत हो सकते हैं।
5. आंखों या त्वचा का पीला होना:
फैटी लिवर बढ़ने पर लिवर विषैले पदार्थों को सही ढंग से छान नहीं पाता, जिससे शरीर में बिलीरुबिन बढ़ने लगता है और जॉन्डिस हो सकता है।
6. पेट फूलना या गैस की समस्या:
लिवर संबंधी गड़बड़ी पाचन को प्रभावित करती है, जिससे गैस, पेट फूलना और अपच की समस्या होती है।
7. उल्टी या मतली महसूस होना:
यह भी लिवर की सूजन या वसा जमने के कारण हो सकता है। बता दें की फैटी लिवर एक "साइलेंट डिसीज़" है, यानी इसके लक्षण अक्सर तब तक स्पष्ट नहीं होते जब तक स्थिति गंभीर न हो जाए। इसलिए नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, और व्यायाम बेहद जरूरी हैं।
0 comments:
Post a Comment