1. MQ-9 Reaper – अमेरिका का घातक हमला ड्रोन
MQ-9 Reaper अमेरिका द्वारा विकसित किया गया एक अत्याधुनिक अटैक ड्रोन है जिसे जनरल एटोमिक्स एरोनॉटिकल सिस्टम्स ने बनाया है। यह ड्रोन खासतौर पर सटीक हमलों के लिए डिजाइन किया गया है और अमेरिकी वायुसेना के साथ-साथ CIA के मिशनों में भी इसका उपयोग किया जाता है।
विशेषताएं:
उड़ान ऊँचाई: 50,000 फीट तक
उड़ान अवधि: लगातार 27 घंटे
अस्त्र-शस्त्र: हेलफायर मिसाइल, GBU-12 Paveway बम
स्पेशलिटी: दुश्मन पर सटीक और घातक हमला करने में सक्षम
इस ड्रोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी लंबी रेंज और हथियार ले जाने की क्षमता है। यह न केवल निगरानी कर सकता है, बल्कि टारगेट को पहचानकर तुरंत हमला भी कर सकता है। आतंकवाद विरोधी अभियानों में इसका खूब इस्तेमाल हुआ है।
2. RQ-4 Global Hawk – हवा में आंख बनकर मंडराता
RQ-4 Global Hawk अमेरिका की डिफेंस कंपनी नॉर्थ्रॉप ग्रुम्मन द्वारा बनाया गया एक हाई-एल्टीट्यूड टोही ड्रोन है। यह ड्रोन हथियारों से लैस नहीं होता, लेकिन इसकी सबसे बड़ी ताकत है – निगरानी और जानकारी जुटाने की अद्भुत क्षमता।
विशेषताएं:
उड़ान ऊँचाई: 60,000 फीट से अधिक
उड़ान अवधि: 30 घंटे से अधिक
स्पेशलिटी: हाई-रिज़ोल्यूशन इमेजिंग, सैटेलाइट लिंक, इलेक्ट्रॉनिक निगरानी
उपयोग: दुश्मन की गतिविधियों पर लम्बी और विस्तृत नजर
इस ड्रोन की मदद से अमेरिकी सेना हजारों किलोमीटर दूर बैठे दुश्मन की हर गतिविधि को देख सकती है और रणनीति तैयार कर सकती है। यह दिन-रात, किसी भी मौसम में कार्य करने में सक्षम है। इसे दुनिया का सबसे घातक ड्रोन माना जाता हैं।
0 comments:
Post a Comment