यूपी में 10th, 12th, B.A, B.Sc, M.A, M.Sc के लिए बंपर भर्ती

न्यूज डेस्क। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) ने वर्ष 2025 में 30 पदों पर बंपर भर्ती की घोषणा की है। यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए एक शानदार अवसर है, जो शिक्षा, प्रशासनिक या सहायक सेवाओं में करियर बनाना चाहते हैं। 10वीं, 12वीं, स्नातक (BA, B.Sc), परास्नातक (MA, M.Sc), डिप्लोमा एवं पीजी डिप्लोमा धारक उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

भर्ती का सारांश:

कुल पद: 30

आवेदन प्रक्रिया: ऑफलाइन

अंतिम तिथि: 10 जून 2025

आधिकारिक वेबसाइट: chitrakoot.nic.in

पदों का विवरण:

प्रधानाचार्य (Principal): 2 पद। PGT (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर): 12 पद।  कंप्यूटर प्रशिक्षक: 2 पद।  लैब सहायक: 6 पद। कार्यालय अधीक्षक/क्लर्क: 2 पद। रसोइया (Cook): 2 पद। चपरासी: 2 पद।  चौकीदार: 2 पद। 

आयु सीमा: 

पद के अनुसार न्यूनतम 25 और अधिकतम 45 वर्ष, प्रधानाचार्य के लिए 30 से 45 वर्ष। शिक्षण व प्रशासनिक पदों पर अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया (ऑफलाइन):

आवेदन पत्र डाउनलोड करें: chitrakoot.nic.in

सभी आवश्यक दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां संलग्न करें।

आवेदन पत्र को पूर्ण रूप से भरकर निर्धारित पते पर अंतिम तिथि से पहले भेजें।

लिफाफे पर स्पष्ट रूप से "KGBV चित्रकूट भर्ती 2025" और पद का नाम अंकित करें।

0 comments:

Post a Comment