अमेरिका क्यों करता है इजरायल की मदद? पढ़ें 5 प्रमुख वजहें

न्यूज डेस्क। इजरायल और अमेरिका के रिश्ते हमेशा से मजबूत रहे हैं। लेकिन अक्सर यह सवाल उठता है कि अमेरिका इज़रायल की इतनी मदद क्यों करता है — चाहे वह सैन्य हो, आर्थिक या कूटनीतिक। वो किसी भी हद तक इजरायल की मदद करने को तैयार रहता हैं।

1. रणनीतिक साझेदारी:

मध्य पूर्व में इजरायल अमेरिका का सबसे भरोसेमंद सहयोगी है। एक अस्थिर क्षेत्र में इजरायल अमेरिका को सैन्य और खुफिया गतिविधियों के लिए रणनीतिक आधार देता है, जिससे अमेरिका की पकड़ इस क्षेत्र में बनी रहती है।

2. सैन्य और तकनीकी सहयोग:

अमेरिका और इजरायल के बीच उन्नत हथियार प्रणाली और रक्षा तकनीक पर घनिष्ठ सहयोग है। ‘आयरन डोम’ मिसाइल डिफेंस सिस्टम इसका उदाहरण है, जिसे अमेरिका की सहायता से विकसित किया गया है और अमेरिका ने इसके लिए अरबों डॉलर की फंडिंग दी है।

3. राजनीतिक समर्थन और लॉबी:

अमेरिका में इजरायल समर्थक लॉबी, विशेष रूप से AIPAC (American Israel Public Affairs Committee), काफी प्रभावशाली मानी जाती है। यह लॉबी अमेरिकी कांग्रेस में इजरायल के पक्ष में मजबूत समर्थन सुनिश्चित करती है।

4. अमेरिका में यहूदी समुदाय का प्रभाव:

अमेरिका में बड़ी संख्या में यहूदी समुदाय रहता है, जिनका शिक्षा, मीडिया, अर्थव्यवस्था और राजनीति में प्रभाव है। ये समुदाय अक्सर इजरायल के हितों की रक्षा के लिए सरकार पर दबाव डालते हैं। जिसके कारण अमेरिकी सरकार हमेशा इजरायल के साथ खड़ा दीखता हैं।

5. लोकतांत्रिक मूल्यों की समानता:

इज़रायल को अमेरिका एक लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में देखता है, जो मध्य पूर्व में उसके जैसे “साझा मूल्यों” वाला देश है। यही कारण है कि अमेरिका इजरायल को "प्राकृतिक सहयोगी" मानता है।

0 comments:

Post a Comment