क्या है अभियान का उद्देश्य?
1 .किसानों को वैज्ञानिक खेती की ओर प्रेरित करना।
2 .खेती की लागत घटाकर उत्पादन बढ़ाना और किसानों की आय में वृद्धि करना।
3 .इस अभियान को चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर प्रारंभ किया गया है और यह 12 जून तक चलेगा।
4 .उन्नत बीजों, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, आधुनिक सिंचाई तकनीक और जैविक खेती की जानकारी गांव स्तर पर उपलब्ध कराना।
क्या-क्या हो रहा है किसानों के लिए?
वैज्ञानिकों की टीमों को गांवों में भेजा जा रहा है, जो किसानों को फसल प्रबंधन, मिट्टी की जांच, उर्वरक प्रयोग और जल संरक्षण की तकनीकें सिखा रही हैं। वहीं, किसानों को उन्नत बीजों के मिनी किट वितरित की जा रही हैं — जैसे कि उरद, बाजरा, मूंग, कोदो और ज्वार।
क्यों है यह अभियान खास?
मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि बीते 11 वर्षों में कृषि क्षेत्र में बड़े नवाचार हुए हैं। उन्होंने विशेष रूप से "लैब टू लैंड" योजना का ज़िक्र किया, जिसके तहत वैज्ञानिकों की खोजें अब सीधे किसानों के खेतों तक पहुंच रही हैं। इससे किसानों की आय भी बढ़ रही हैं।
0 comments:
Post a Comment