मासिक धर्म चक्र और ओव्यूलेशन का संबंध
महिला का मासिक धर्म चक्र आमतौर पर 28 दिनों का होता है, हालांकि यह 21 से 35 दिनों तक भी हो सकता है। इस चक्र का पहला दिन वह होता है जब पीरियड्स शुरू होते हैं। ओव्यूलेशन आमतौर पर अगली माहवारी से 14 दिन पहले होता है। यानी अगर चक्र 28 दिन का है, तो 14वां दिन (पीरियड्स शुरू होने के बाद से गिना गया) ओव्यूलेशन का दिन होगा।
क्या होता है फर्टाइल विंडो?
फर्टाइल विंडो वह समय होता है जब प्रेग्नेंसी की संभावना सबसे ज़्यादा होती है। यह आमतौर पर ओव्यूलेशन से 5 दिन पहले और ओव्यूलेशन वाले दिन तक का समय होता है। इसका कारण यह है कि पुरुष का शुक्राणु (sperm) शरीर में 3 से 5 दिन तक जीवित रह सकता है, जबकि महिला का अंडाणु (egg) ओव्यूलेशन के बाद सिर्फ 12 से 24 घंटे ही जीवित रहता है।
उदाहरण: यदि आपकी पीरियड्स साइकिल 28 दिनों की है, तो 14वां दिन ओव्यूलेशन होगा। इस हिसाब से 10वें से 15वें दिन के बीच संबंध बनाना प्रेग्नेंसी के लिए सबसे उपयुक्त होता है। इससे गर्भधारण करने की संभावना सबसे ज्यादा होती हैं।
कैसे पता करें ओव्यूलेशन कब होता है?
ओव्यूलेशन किट का उपयोग करें, बेसल बॉडी टेम्परेचर (BBT) ट्रैक करें, सर्वाइकल म्यूकस (योनि स्राव) की जांच करें – ओव्यूलेशन के समय यह ज्यादा और गाढ़ा होता है. इसके अलावे फर्टिलिटी ऐप्स की भी मदद लें सकते हैं। डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।
क्या अनियमित पीरियड्स में यह तरीका काम करता है?
अनियमित पीरियड्स होने पर ओव्यूलेशन को ट्रैक करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन नामुमकिन नहीं। ऐसी स्थिति में ओव्यूलेशन किट और डॉक्टर की सलाह से सही समय की पहचान की जा सकती है।
0 comments:
Post a Comment