बुढ़ापे तक जवान रखेगी ये 3 चीजें, रोज करें सेवन

हेल्थ डेस्क। बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कमजोरी, झुर्रियां, और मानसिक थकावट जैसी समस्याएं सामान्य हो जाती हैं। लेकिन क्या हो अगर कुछ साधारण सी चीजों को रोज़ाना खान-पान में शामिल करके हम इन समस्याओं को काफी हद तक टाल सकें? आयुर्वेद इस बात की पुष्टि करते हैं कि कुछ प्राकृतिक आहार तत्व शरीर को लंबे समय तक जवान और ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करते हैं।

1. अंकुरित मूंग – प्रोटीन और फाइबर का पावरहाउस

अंकुरित मूंग न केवल पचने में आसान होता है, बल्कि यह शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन A, B, C और E, और आयरन प्रदान करता है। यह मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।

फायदे: वजन नियंत्रण में मददगार, पाचन तंत्र मजबूत करता है, त्वचा को चमकदार बनाता है, शरीर को डिटॉक्स करता है। आप सुबह खाली पेट मुट्ठीभर अंकुरित मूंग को नींबू और थोड़ा नमक डालकर खाएं।

2. अश्वगंधा – तनाव को कहें अलविदा

अश्वगंधा एक आयुर्वेदिक औषधि है जो मुख्य रूप से तनाव, थकान और उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने के लिए जानी जाती है। इसे 'इंडियन जिनसेंग' भी कहा जाता है। यह शरीर की हॉर्मोनल बैलेंस को बनाए रखने और मानसिक स्थिरता प्रदान करने में बेहद प्रभावी है।

फायदे: तनाव और चिंता कम करता है, नींद की गुणवत्ता सुधारता है, उम्र के साथ होने वाली थकावट कम करता है, टेस्टोस्टेरोन और स्टैमिना बढ़ाता है। रोज रात को गर्म दूध में आधा चम्मच अश्वगंधा पाउडर मिलाकर सेवन करें।

3. अखरोट – दिमाग और दिल का रखवाला

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। यह न केवल दिल की बीमारियों से बचाता है, बल्कि याददाश्त को भी तेज करता है और त्वचा को जवां बनाए रखता है।

फायदे: ब्रेन फंक्शन बेहतर करता है, हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करता है, त्वचा में ग्लो लाता है, हड्डियों को मजबूत बनाता है। दिन में 2-3 अखरोट भिगोकर खाएं या सुबह नाश्ते के साथ लें।

0 comments:

Post a Comment