हड्डियों के लिए 5 अच्छी चीजें
1 .दूध और डेयरी उत्पाद: दूध, दही और पनीर कैल्शियम से भरपूर होते हैं। यह हड्डियों को मजबूत बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रोजाना एक गिलास दूध या दही आपके हड्डियों के लिए वरदान साबित हो सकता है।
2 .हरी पत्तेदार सब्जियां: पालक, मेथी, सरसों और ब्रोकोली में कैल्शियम और विटामिन K प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों की मजबूती और घनता बढ़ाने में मदद करता है।
3 .अखरोट और बादाम: नट्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड और मैग्नीशियम होते हैं, जो हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद हैं। रोजाना मुट्ठी भर बादाम या अखरोट हड्डियों की सेहत बनाए रखने में मदद करता है।
4 .सूरज की रोशनी: विटामिन D हड्डियों के लिए महत्वपूर्ण है। सूरज की रोशनी विटामिन D का प्राकृतिक स्रोत है, जो शरीर में कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है।
5 .मछली और अंडा: सामन, सैल्मन जैसी मछलियां और अंडे में विटामिन D और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है। ये हड्डियों की मजबूती के लिए अत्यंत जरूरी हैं।
हड्डियों के लिए 5 बुरी चीजें
1 .कोल्ड ड्रिंक और सोडा: कोल्ड ड्रिंक में फॉस्फोरिक एसिड होता है, जो कैल्शियम के अवशोषण को कम करता है। इससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।
2 .ज्यादा नमक का सेवन: अत्यधिक नमक का सेवन हड्डियों से कैल्शियम को बाहर निकाल देता है, जिससे हड्डियों में कमजोरी आ सकती है।
3 .अत्यधिक कैफीन: चाय, कॉफी और एनर्जी ड्रिंक में कैफीन की अधिकता हड्डियों से कैल्शियम को कम करती है और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ाती है।
4 .प्रोसेस्ड फूड: जंक फूड, पैकेज्ड स्नैक्स और बिस्कुट में पोषण की कमी होती है और इनमें मौजूद रसायन हड्डियों की मजबूती को कमजोर कर सकते हैं।
5 .शराब और धूम्रपान: शराब और तंबाकू हड्डियों की ग्रोथ को रोकते हैं और हड्डियों की घनता को कम कर देते हैं। इससे बुजुर्गों में फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है।
.png)
0 comments:
Post a Comment