भारतीय स्टेट बैंक में बड़ी भर्ती, 25 फरवरी तक करें आवेदन

नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के पदों के लिए 2026 की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती के तहत कुल 2273 पद भरे जाएंगे, जिनमें से 2050 नियमित पद और 223 पिछड़े वर्ग (Backlog) के पद शामिल हैं।

इस भर्ती में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार नोटिश को पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

महत्वपूर्ण तिथियां:

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 29 जनवरी 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 25 फरवरी 2026

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट https://sbi.bank.in/ का उपयोग कर सकते हैं।  इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं। 

वेतनमान

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन ₹48,480 से ₹85,920 तक मिलेगा। भर्ती प्रक्रिया के लिए विज्ञापन संख्या CRPD/CBO/2025-26/18 जारी की गई है।

यह अवसर बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक स्नातक उम्मीदवारों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले पात्रता और अन्य आवश्यक शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और समय रहते आवेदन करें।

0 comments:

Post a Comment