प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह बढ़ोतरी सेना की तैयारी और आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए की गई है। बजट का बड़ा हिस्सा हथियारों की खरीद और सेना के आधुनिकीकरण के लिए रखा गया है, ताकि भारत अपनी सुरक्षा चुनौतियों के लिए पूरी तरह सक्षम रहे।
राफेल और स्वदेशी हथियारों पर जोर
भारत ने जनवरी में फ्रांस के साथ 3.25 लाख करोड़ रुपये की राफेल डील की पुष्टि की। इसके तहत भारतीय वायुसेना को 114 राफेल जेट मिलेंगे। यह खरीद भारतीय रक्षा इतिहास की सबसे बड़ी और रणनीतिक खरीदियों में शामिल होगी। साथ ही देश की सेना में आधुनिक हथियारों और तकनीक को मजबूत करने के लिए बजट में 28% की बढ़ोतरी की गई है।
आर्थिक और व्यापारिक दिशा
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की मजबूत मैन्युफैक्चरिंग और MSME सेक्टर की वजह से भारत अब 38 देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट कर रहा है। इससे छोटे और मध्यम व्यवसायों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अवसर मिल रहे हैं। मोदी ने यह भी कहा कि अब देश मजबूरी में नहीं बल्कि रणनीतिक दृष्टिकोण और आत्मविश्वास के साथ वैश्विक मंच पर अपनी बात रख रहा है।
AI में नए अवसर
प्रधानमंत्री ने निजी क्षेत्र से निवेश बढ़ाने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षेत्र में नेतृत्व की तैयारी पर जोर दिया। डिजिटल इंडिया और यूपीआई की सफलता के बाद, अब डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग पावर बढ़ाकर युवाओं के लिए लाखों रोजगार के अवसर पैदा किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अंत में कहा कि सुधार और विकास में निजी क्षेत्र की भागीदारी देश की प्रगति की मुख्य धुरी होगी।

0 comments:
Post a Comment