ग्रहण का समय और प्रभाव
यह सूर्य ग्रहण सुबह 3:26 बजे (UTC) से शुरू होगा और 7:57 बजे (UTC) तक चलेगा। ग्रहण की चरम अवस्था 5:42 बजे (UTC) पर होगी। ग्रहण के समय ग्रहों की स्थिति और सूर्य का अवरोध जीवन में कुछ बदलाव ला सकता है। ज्योतिषीय दृष्टि से सूर्य ग्रहण से मानसिक संतुलन, निर्णय लेने की क्षमता और स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।
यह सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका, अर्जेंटीना, बोत्सवाना, चिली, दक्षिण अफ्रीका, मॉरीशस, मेडागास्कर, नामीबिया और तंजानिया जैसे देशों में देखा जा सकेगा।
इन 4 राशियों के लिए विशेष सावधानी
ज्योतिषियों के अनुसार 17 फरवरी के सूर्य ग्रहण में विशेष सावधानियाँ इन राशियों के लिए ज़रूरी हैं:
मेष राशि: आर्थिक फैसलों में सतर्क रहें। अनावश्यक जोखिम से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सिंह राशि: कार्यस्थल पर धैर्य बनाए रखें। आलोचनाओं से तनाव बढ़ सकता है।
कन्या राशि: घर और निवेश संबंधी फैसलों में जल्दीबाजी न करें। मानसिक शांति बनाए रखना आवश्यक है।
धनु राशि: यात्रा और बड़े निर्णय से पहले अच्छी तरह सोचें। अनावश्यक विवाद से बचें।
कब लगेगा इस ग्रहण का सूतक काल
दरअसल यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा, साथ ही इसका प्रभाव ज्यादा देखने को नहीं मिलेगा, इसके बारे में और अधिक जानकारी के लिए किसी ज्योतिष से सलाह ले सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment