आज सोने-चांदी की कीमतें धराशायी! निवेशकों में हड़कंप

नई दिल्ली। 16 फरवरी 2026 को घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोना और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल 2026 के एक्सपायरी वाले गोल्ड फ्यूचर वायदा सोमवार को ₹1,54,999 प्रति 10 ग्राम पर खुले। पिछले कारोबारी दिन यह ₹1,55,895 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सुबह 9:50 बजे के आसपास सोना लगभग 1.02% या ₹1,600 की गिरावट के साथ ₹1,54,300 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। शुरुआती कारोबार में यह ₹1,55,100 के हाई लेवल तक पहुंचा था, लेकिन दिनभर की उतार-चढ़ाव के बाद निवेशकों के लिए मार्केट हड़कंप वाला साबित हुआ।

चांदी में भी बड़ी गिरावट

चांदी के भाव में भी सोमवार को तेजी से गिरावट देखने को मिली। MCX पर 5 मार्च 2026 के एक्सपायरी वाले सिल्वर फ्यूचर वायदा 3.48% यानी ₹8,492 की गिरावट के साथ ₹2,35,868 प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा था। कारोबारी दिन की शुरुआत ₹2,38,489 से हुई थी और दिन का हाई लेवल भी ₹2,38,489 रहा।

शहरवार चांदी के भाव देखें तो:

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी ₹2,680 पर बिक रही है। जबकि 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को ₹26,800 खर्च करने होंगे। वहीं, चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत ₹2,800 है।

प्रमुख शहरों में सोने के भाव

दिल्ली: 24 कैरेट: ₹1,56,590, 22 कैरेट: ₹1,43,550, 18 कैरेट: ₹1,17,480

मुंबई: 24 कैरेट: ₹1,56,440, 22 कैरेट: ₹1,43,400, 18 कैरेट: ₹1,17,330

चेन्नई: 24 कैरेट: ₹1,57,530, 22 कैरेट: ₹1,44,400, 18 कैरेट: ₹1,23,500

कोलकाता: 24 कैरेट: ₹1,56,440, 22 कैरेट: ₹1,43,400, 18 कैरेट: ₹1,17,330

0 comments:

Post a Comment