5 प्रमुख एक्सप्रेसवे पर काम शुरू
सरकार ने बताया कि इन पांच बड़े एक्सप्रेसवे पर काम शुरू हो चुका है:
1 .पटना – पूर्णियां एक्सप्रेसवे
2 .रक्सौल – हल्दिया एक्सप्रेसवे
3 .बक्सर – भागलपुर एक्सप्रेसवे
4 .गोरखपुर – सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे
5 .वाराणसी – रांची – कोलकाता एक्सप्रेसवे
साथ ही, पशुपतिनाथ-बैद्यनाथ (250 किमी) और नारायणी-गंगा (225 किमी) हाई-स्पीड कॉरिडोर के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मांगी गई है। ये कॉरिडोर बिहार को नेपाल और झारखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों से जोड़ने में मदद करेंगे।
नदियों पर बनेगा 12 नया पुल
बिहार में नदियों के जाल को देखते हुए आवागमन को सरल बनाने के लिए गंगा, कोसी, सोन और गंडक पर कुल 12 नए पुलों का निर्माण किया जाएगा। गंगा नदी पर बक्सर, मटिहानी और कहलगांव में तीन पुल बनेंगे। जबकि गंडक नदी पर चार नए पुलों का निर्माण होगा। वहीं, बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के पास भी 4-लेन पुल बनेगा। इन पुलों से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच की दूरी काफी घट जाएगी और ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क मुख्य शहरों से आसान होगा।
0 comments:
Post a Comment