नारियल पौधों पर मिलेगा 75 प्रतिशत अनुदान
कृषि विभाग की योजना के अनुसार किसानों को नारियल के पौधे खरीदने पर 75 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी। एक नारियल पौधे की कीमत करीब 85 रुपये तय की गई है। अनुदान मिलने के बाद किसान को एक पौधे के लिए लगभग 21.25 रुपये ही खर्च करने होंगे। इस योजना का उद्देश्य राज्य में नारियल की खेती को बढ़ावा देना और किसानों की आय के नए स्रोत तैयार करना है।
सालाना ढाई लाख रुपये तक कमाई का मौका
नारियल की खेती को लंबे समय तक लाभ देने वाली फसल माना जाता है। एक बार पौधे तैयार होने के बाद किसान कई वर्षों तक इससे उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। योजना के तहत किसान करीब 15 हजार रुपये के खर्च से नारियल का बगीचा तैयार कर सकते हैं, जिससे भविष्य में अच्छी आमदनी की संभावना बन सकती है। अनुमान के मुताबिक किसान इससे सालाना करीब ढाई लाख रुपये तक की आय प्राप्त कर सकते हैं।
एक हेक्टेयर में लगाए जा सकते हैं 178 पौधे
कृषि विभाग के अनुसार एक हेक्टेयर जमीन में लगभग 178 नारियल के पौधे लगाए जा सकते हैं। किसान इसे खेत, घर के आसपास की जमीन या किचन गार्डन में भी लगा सकते हैं। इस योजना का लाभ सिर्फ ग्रामीण किसानों को ही नहीं, बल्कि शहरी क्षेत्रों के इच्छुक किसान भी उठा सकते हैं।
जुलाई-अगस्त में लगाना बेहतर
उद्यान विभाग के अनुसार नारियल के पौधे लगाने के लिए खरीफ सीजन सबसे अच्छा माना जाता है। जुलाई और अगस्त का समय पौधारोपण के लिए अनुकूल रहता है। पौधा लगाने के बाद इसकी देखभाल आसान होती है और लंबे समय तक उत्पादन मिलने की संभावना रहती है।
ऐसे करें आवेदन
योजना का लाभ लेने के लिए किसान कृषि विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय जमीन से जुड़े दस्तावेज जमा करना जरूरी होगा। अगर जमीन की रसीद किसान के नाम पर नहीं है तो वंशावली जैसे दस्तावेज लगाने होंगे।
.png)
0 comments:
Post a Comment