20 हजार बेसिक वालों की सैलरी में कितना बदलाव?
अगर फिटमेंट फैक्टर 2.28 तय होता है तो 20,000 रुपये बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी का नया मूल वेतन करीब 45,600 रुपये हो सकता है। वहीं फिटमेंट फैक्टर 2.57 होने पर बेसिक सैलरी करीब 51,400 रुपये और 2.86 होने पर करीब 57,200 रुपये तक पहुंच सकती है।
30 हजार बेसिक सैलरी वालों को लाभ
30,000 रुपये बेसिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों के लिए भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। अनुमान के अनुसार 2.28 फिटमेंट फैक्टर पर नई बेसिक सैलरी करीब 68,400 रुपये, जबकि 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर करीब 77,100 रुपये और 2.86 फिटमेंट फैक्टर पर करीब 85,800 रुपये तक हो सकती है।
40 हजार बेसिक वालों की सैलरी में बढ़ोतरी
40,000 रुपये बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों की नई बेसिक पे भी काफी बढ़ सकती है। संभावित गणना के मुताबिक 2.28 फिटमेंट फैक्टर पर करीब 91,200 रुपये, 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर करीब 1,02,800 रुपये और 2.86 फिटमेंट फैक्टर पर करीब 1,14,400 रुपये तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।
DA, HRA और अन्य भत्तों पर भी असर
8वें वेतन आयोग का असर सिर्फ बेसिक सैलरी तक सीमित नहीं रहेगा। बेसिक पे बढ़ने के बाद महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और ट्रांसपोर्ट अलाउंस जैसे भत्तों में भी बदलाव हो सकता है। कर्मचारी संगठनों की ओर से HRA में बढ़ोतरी की मांग भी की जा रही है। खासतौर पर बड़े शहरों के लिए HRA को बढ़ाने की मांग रखी गई है।की संभावना भी जताई जा रही है।
अंतिम फैसला सरकार के हाथ में
फिलहाल फिटमेंट फैक्टर और वेतन वृद्धि को लेकर सभी आंकड़े अनुमान पर आधारित हैं। सरकार की ओर से आधिकारिक घोषणा के बाद ही कर्मचारियों की नई सैलरी की स्थिति स्पष्ट होगी। फिर भी 8वें वेतन आयोग को लेकर लाखों केंद्रीय कर्मचारियों में उम्मीद बनी हुई है कि इससे उनकी आय और सुविधाओं में बड़ा सुधार हो सकता है।

0 comments:
Post a Comment