बिहार में बड़ी घोषणा, 11 लाख गरीब परिवारों के लिए खुशखबरी

पटना। बिहार के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य में वर्ष 2026-27 के लिए 11 लाख 18 हजार 937 नए पक्के मकानों का लक्ष्य मंजूर किया गया है। इससे कच्चे मकानों में रहने वाले हजारों-लाखों परिवारों को अपने पक्के घर का सपना पूरा होने की उम्मीद है।

2.35 लाख परिवारों का हुआ गृह प्रवेश

पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 2 लाख 35 हजार आवासों का गृह प्रवेश कराया गया। यानी बड़ी संख्या में लाभार्थी अब अपने नए घर में रहने की शुरुआत कर चुके हैं। सरकार का कहना है कि आवास योजना गरीब परिवारों को सुरक्षा और बेहतर जीवन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

दो साल में 19 लाख लोगों को मिला घर

सरकारी जानकारी के मुताबिक, पिछले दो वर्षों में बिहार में करीब 19 लाख लोगों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए हैं। अब नए लक्ष्य के जरिए 11 लाख से अधिक परिवारों को योजना से जोड़ने की तैयारी है।

कच्चे मकानों वाले परिवारों पर रहेगा फोकस

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि योजना का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराना है। सर्वे के दौरान कच्चे मकानों में रहने वाले पात्र परिवारों की पहचान कर उन्हें योजना का लाभ देने पर जोर रहेगा। 

आवास के साथ ग्रामीण सड़कों, रोजगार और महिलाओं की आर्थिक मजबूती पर भी सरकार का फोकस है। इससे गांवों में रहने वाले गरीब परिवारों के जीवन स्तर में व्यापक सुधार की उम्मीद है।

0 comments:

Post a Comment