13 जिलों को मिलेगा सीधा फायदा
प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, नवादा, जमुई, बांका और भागलपुर से होकर गुजरेगा। बक्सर में इसका जुड़ाव पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से होने की योजना है। इससे उत्तर प्रदेश की ओर से आने वाले वाहनों को पटना के रास्ते जाने की जरूरत कम पड़ सकती है।
सफर घटकर 4-5 घंटे होने की उम्मीद
फिलहाल बक्सर से भागलपुर पहुंचने में लंबा समय लग सकता है। नया एक्सप्रेस-वे बनने के बाद यह सफर करीब 4 से 5 घंटे में पूरा होने की उम्मीद है। एक्सप्रेस-वे एक्सेस कंट्रोल्ड होगा, इसलिए बीच रास्ते से वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। निर्धारित एंट्री और एग्जिट प्वाइंट से ही आवाजाही की व्यवस्था रहेगी।
उद्योग और रोजगार को भी मिलेगा बढ़ावा
इस परियोजना का फायदा केवल यात्रियों को ही नहीं, बल्कि व्यापार और उद्योग को भी मिलने की उम्मीद है। एक्सप्रेस-वे के आसपास इंडस्ट्रियल हब, इकोनॉमिक जोन और लॉजिस्टिक्स सुविधाएं विकसित करने की योजना है। इससे निवेश बढ़ने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं।
दरअसल, बक्सर से भागलपुर तक बनने वाला यह एक्सप्रेस-वे बिहार के कई जिलों की कनेक्टिविटी को नई दिशा दे सकता है। निर्माण पूरा होने के बाद दक्षिण बिहार में आवागमन के साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

0 comments:
Post a Comment