युवाओं के लिए खुशखबरी! SBI में 9124 क्लर्क पदों पर निकली भर्ती

नई दिल्ली। बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने जूनियर एसोसिएट यानी क्लर्क के 9,124 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

31 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

SBI Clerk Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह है कि आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

9124 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के तहत जूनियर एसोसिएट (Customer Support & Sales) के कुल 9,124 पद भरे जाएंगे। इनमें 7,680 नियमित पद और 1,444 बैकलॉग पद शामिल हैं। भर्ती देश के 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए होगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 1 अप्रैल 2026 को 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता से जुड़ी शर्तें आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार लागू होंगी।

कितनी है आवेदन फीस?

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये रखा गया है। वहीं SC, ST, PwBD, XS और DXS श्रेणी के उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

योग्य उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट के Careers/Current Openings सेक्शन में जाकर भर्ती का नोटिफिकेशन पढ़ें और ऑनलाइन आवेदन लिंक के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन से पहले अपनी पात्रता, जरूरी दस्तावेज और परीक्षा से जुड़े निर्देशों को ध्यान से जांचना जरूरी है।

0 comments:

Post a Comment