खुशखबरी का बड़ा ऐलान, यूपी में आई 1 नई भर्ती, नोटिश जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 1156 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है।

इस भर्ती में प्रोफेसर के 44 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर के 1112 पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

1 सितंबर तक करें आवेदन

UPPSC की इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 1 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और OTR के आधार पर होगी। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तें जरूर जांच लेनी चाहिए।

1156 पदों पर होगी नियुक्ति

भर्ती अभियान के तहत चिकित्सा शिक्षा विभाग में अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें प्रोफेसर के 44 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 1112 पद हैं। ये पद ग्रुप-ए, राजपत्रित श्रेणी के हैं।

ऐसे करें आवेदन

अभ्यर्थी सबसे पहले UPPSC की वेबसाइट पर जाकर OTR प्रक्रिया पूरी करें। इसके बाद संबंधित भर्ती के आवेदन लिंक पर जाकर जरूरी जानकारी भरें, दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित शुल्क जमा कर आवेदन सबमिट करें। आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखना बेहतर रहेगा।

0 comments:

Post a Comment