जानकीनगर नहर से 6 हजार हेक्टेयर खेतों को लाभ
जानकीनगर शाखा नहर और इससे जुड़ी नहरों के सुधार के बाद करीब 6 हजार हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में सिंचाई सुविधा बेहतर होगी। इसका फायदा अररिया जिले के नरपतगंज, भरगामा, फारबिसगंज और रानीगंज प्रखंड के किसानों को मिलेगा। नहरों में पानी का प्रवाह बेहतर होने से किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए राहत मिलेगी।
पूर्णिया और कटिहार के किसानों को भी फायदा
दूसरी नहर प्रणाली के पुनर्स्थापन से करीब 7,065 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य है। पूर्णिया के जलालगढ़, कसबा, डगरुआ, पूर्णिया पूर्व और केनगर प्रखंड के किसानों को इसका लाभ मिलेगा। वहीं कटिहार के कोढ़ा, मनसाही, हसनगंज और कटिहार प्रखंड भी योजना से जुड़ेंगे।
करीब 13 हजार हेक्टेयर में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता
नहरों की मरम्मत और व्यवस्था बेहतर होने के बाद कुल मिलाकर करीब 13 हजार हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मजबूत होने की उम्मीद है। इससे किसानों को पानी की उपलब्धता में आसानी होगी और खेती पर निर्भर परिवारों को फायदा मिल सकता है। साथ ही कृषि उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति मिलने की उम्मीद है।
.png)
0 comments:
Post a Comment