यूपी में लगेगा रोजगार मेला, 10वीं से स्नातक तक के लिए बड़ी खुशखबरी!

गाजीपुर। यूपी में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर सामने आया है। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत 23 सितंबर को गाजीपुर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन कार्यालय और स्नातकोत्तर महाविद्यालय मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन करेंगे।

30 से ज्यादा कंपनियां लेंगी हिस्सा

रोजगार मेला सुबह 10 बजे से महाविद्यालय परिसर में शुरू होगा। इसमें 30 से अधिक कंपनियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है। कंपनियां अलग-अलग योग्यता वाले अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों के लिए करेंगी। मेले में सुरक्षा गार्ड, मशीन ऑपरेटर, हेल्पर, कंस्ट्रक्शन वर्कर, सेल्स ऑफिसर, सुपरवाइजर, टेक्निशियन, ऑपरेशन असिस्टेंट, ईवी थ्री-व्हीलर ड्राइवर और नैप्स ट्रेनी जैसे पदों पर अवसर मिलेंगे।

कई योग्यता वाले युवा को मौका

इस रोजगार मेले में 8वीं, 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थियों के अलावा स्नातक-परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, एएनएम, जीएनएम, जीडीए और कौशल प्रशिक्षण प्राप्त उम्मीदवार भी हिस्सा ले सकते हैं। यानी अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए यहां नौकरी के विकल्प मौजूद रहेंगे।

ऐसे करें पंजीयन

मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को पहले रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार कंपनियों में आवेदन किया जा सकेगा। अभ्यर्थियों को मेले में पहुंचते समय अपने मूल शैक्षिक प्रमाणपत्र और उनकी छायाप्रति साथ लानी होगी।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 155330 पर संपर्क कर सकते हैं या जिला सेवायोजन कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment