मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह अवधि नई शुरुआत के लिहाज से महत्वपूर्ण रह सकती है। कामकाज में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं और रुके हुए कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। आर्थिक मामलों में भी स्थिति बेहतर होने के संकेत हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को इस दौरान धन से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या बेहतर अवसर मिल सकता है। कारोबार करने वालों के लिए भी नए संपर्क उपयोगी साबित हो सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए 20 से 30 सितंबर का समय करियर के लिहाज से अनुकूल रह सकता है। मेहनत का परिणाम मिलने और काम में पहचान बढ़ने के योग बन सकते हैं। आय के अतिरिक्त रास्ते तलाश रहे लोगों को भी अवसर मिल सकता है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आर्थिक मोर्चे पर समय राहत देने वाला हो सकता है। निवेश या बड़े वित्तीय फैसले लेते समय पूरी जानकारी जुटाना जरूरी रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलने से कई अटके काम आगे बढ़ सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि वालों को नौकरी और कारोबार दोनों में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही किसी योजना पर काम आगे बढ़ने की संभावना है। आमदनी बढ़ाने के नए विकल्प सामने आ सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment