27 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों का सत्यापन पूरा
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, 19 सितंबर तक 27.43 करोड़ सक्रिय घरेलू LPG उपभोक्ताओं का आधार बायोमीट्रिक सत्यापन हो चुका था। यह कुल सक्रिय ग्राहकों का करीब 89.9 फीसदी है। जिन लोगों ने पहले ही आधार सत्यापन या ई-केवाईसी करा लिया है, उन्हें दोबारा यह प्रक्रिया करने की जरूरत नहीं होगी।
सत्यापन नहीं कराया तो क्या होगा?
आधार बायोमीट्रिक प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर LPG सिलिंडर की सप्लाई बंद नहीं की जाएगी। हालांकि, ऐसे ग्राहकों को सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा और उन्हें सिलिंडर बाजार कीमत पर खरीदना होगा। सितंबर 2026 में 14.2 किलो के घरेलू सिलिंडर पर करीब ₹210 की अप्रत्यक्ष सब्सिडी बताई गई है।
शोरूम या डिलीवरी के समय करा सकते हैं सत्यापन
उपभोक्ता LPG वितरक के शोरूम पर जाकर आधार बायोमीट्रिक करा सकते हैं। इसके अलावा सिलिंडर की डिलीवरी के दौरान डिलीवरी कर्मचारी के मोबाइल एप से भी प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। तेल कंपनियों के डिजिटल प्लेटफॉर्म और मोबाइल एप के जरिए भी ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध है।
.png)
0 comments:
Post a Comment