जानकारी के मुताबिक जिले में नए राशन कार्ड के लिए 10 हजार से अधिक आवेदन अभी लंबित हैं। इन आवेदनों का सत्यापन कराया जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पत्रावली पूर्ति निरीक्षक के माध्यम से जिला पूर्ति अधिकारी तक पहुंचेगी। पात्रता की जांच और डिजिटल हस्ताक्षर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राशन कार्ड जारी किया जाएगा।
ई-केवाईसी के बाद ही मिलेगा राशन
पहले राशन कार्ड जारी होने के बाद लाभार्थियों की केवाईसी कराने की प्रक्रिया होती थी। अब व्यवस्था में बदलाव करते हुए कार्ड को सक्रिय करने से पहले ई-केवाईसी जरूरी कर दी गई है। इसलिए जिन लोगों का नया राशन कार्ड बन चुका है, उन्हें जल्द ई-केवाईसी पूरी कराने की सलाह दी गई है।
22 खाली राशन दुकानों को फिर से खोलने की तैयारी
इसके साथ ही जिले में लंबे समय से खाली पड़ी 22 उचित दर दुकानों को दोबारा संचालित करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। विभाग की ओर से इनके आवंटन की कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है। खास बात यह है कि इन दुकानों का आवंटन महिला स्वयं सहायता समूहों को किया जाएगा।
इन दुकानों के दोबारा खुलने से उन गांवों और इलाकों में राशन वितरण व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है, जहां दुकानें खाली होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

0 comments:
Post a Comment