केंद्र सरकार ने दी सौगात, बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! ₹9 हजार महीना पाने का मौका

पटना। बिहार के युवाओं के लिए इंटर्नशिप के जरिए अनुभव और आर्थिक सहायता पाने का अच्छा अवसर सामने आया है। कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय की पीएम इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तहत 25 सितंबर को इंटर्नशिप चयन शिविर लगाया जाएगा।

129 पेड इंटर्नशिप के मौके

चयन शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में होगा। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावरग्रिड, जुबिलेंट फूडवर्क्स और क्वेस समेत कई कंपनियां युवाओं के चयन में शामिल होंगी। कुल 129 पेड इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध बताए गए हैं।

हर महीने मिलेंगे ₹9 हजार

योजना के तहत चयनित युवाओं को 6 से 9 महीने की इंटर्नशिप के दौरान हर महीने ₹9,000 की वित्तीय सहायता मिल सकती है। इसके अलावा ₹6,000 का एकमुश्त ज्वाइनिंग ग्रांट भी दिए जाने का प्रावधान है।

10वीं से ग्रेजुएट तक मौका

अलग-अलग कंपनियों में ऑपरेशंस मैनेजमेंट इंटर्न, जियो डिजिटल रिपेयर और टैलेंट स्पाटर जैसी भूमिकाओं के लिए चयन किया जाएगा। योग्यता के तौर पर 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएशन वाले युवाओं के लिए अवसर बताए गए हैं।

उसी दिन हो सकता है चयन

शिविर में सेम-डे सिलेक्शन की प्रक्रिया रखी गई है, यानी योग्य उम्मीदवारों को चयन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा। इच्छुक युवा पात्रता, दस्तावेज और अन्य जरूरी जानकारी के लिए pminternship.mca.gov.in पर जानकारी देख सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment