यूपी के 5 सबसे अमीर शहर कौन से हैं? नाम जानकर चौंक जाएंगे!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पहचान सिर्फ उसके बड़े शहरों और आबादी से नहीं होती, बल्कि आर्थिक ताकत के मामले में भी राज्य के कुछ जिले बाकी जगहों से काफी आगे हैं। प्रति व्यक्ति आय के आंकड़े देखें तो गौतमबुद्ध नगर सबसे ऊपर है। यहां की प्रति व्यक्ति आय राज्य के सबसे कम आय वाले जिले की तुलना में करीब 22 गुना अधिक है।

नंबर-1 पर गौतमबुद्ध नगर

वित्त वर्ष 2023-24 के आंकड़ों के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर की प्रति व्यक्ति आय 10,17,758 रुपये रही। औद्योगिक गतिविधियों, कॉरपोरेट कंपनियों और तेज शहरी विकास के कारण यह जिला यूपी की आर्थिक तस्वीर में खास स्थान रखता है। वहीं राज्य में सबसे कम प्रति व्यक्ति आय प्रतापगढ़ में दर्ज की गई, जो 44,544 रुपये है। इस तरह दोनों जिलों के बीच आय का बड़ा अंतर दिखाई देता है।

ये हैं यूपी के टॉप-5 अमीर जिले

प्रति व्यक्ति आय के आधार पर यूपी के पांच प्रमुख जिलों की सूची में ये नाम शामिल है:

गौतमबुद्ध नगर (नोएडा): ₹10,17,758

लखनऊ: ₹2,16,734

गाजियाबाद: ₹2,11,505

हमीरपुर: ₹1,46,794

सोनभद्र: ₹1,44,578

लखनऊ और गाजियाबाद भी आगे

राजधानी लखनऊ दूसरे स्थान पर है, जहां प्रति व्यक्ति आय 2.16 लाख रुपये से अधिक है। वहीं दिल्ली-NCR से सटे गाजियाबाद की प्रति व्यक्ति आय करीब 2.11 लाख रुपये दर्ज हुई। इसके बाद हमीरपुर और सोनभद्र का नंबर आता है।

0 comments:

Post a Comment