खुशखबरी का डबल धमाका! केंद्र सरकार की नौकरी के 2 शानदार अवसर, युवाओं को मौका

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए केंद्र स्तर पर दो भर्तियों के जरिए रोजगार का मौका सामने आया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने CHSL 2026 और Junior Engineer Recruitment 2026 के लिए अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किए हैं। दोनों भर्तियों में आवेदन की तारीख और पद अलग हैं, इसलिए उम्मीदवारों को समय सीमा का ध्यान रखना होगा।

1 .CHSL में 2,536 पदों पर मौका

SSC CHSL भर्ती के जरिए LDC, JSA और DEO के कुल 2,536 पद भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकते हैं। उम्मीदवार की उम्र 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अन्य पात्रता और पदवार शैक्षणिक योग्यता आयोग के विस्तृत विज्ञापन के अनुसार लागू होगी।

2 .जूनियर इंजीनियर के 1,748 पद

इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए SSC ने Junior Engineer के 1,748 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर 2026 से 22 सितंबर 2026 तक चलेगी। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

किसे रखना होगा ज्यादा ध्यान?

दोनों भर्तियों की अंतिम तारीख अलग है। JE भर्ती के लिए आवेदन की समय सीमा पहले खत्म होगी, जबकि CHSL के लिए अक्टूबर तक मौका रहेगा। ऐसे में उम्मीदवार आवेदन करने से पहले संबंधित भर्ती का नोटिफिकेशन पढ़कर अपनी योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तों की जांच जरूर कर लें। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के अलग अलग विभागों और संस्थानों में तैनात किया जायेगा। 

0 comments:

Post a Comment